फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NABARD Vacancy 2025: नाबार्ड में निकली शानदार वैकेंसी, सालाना पैकेज 30 लाख तक! यहां जानें डिटेल्स

Thu, 19 Jun 2025 02:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NABARD Recruitment 2025: अगर आप नाबार्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो ये मौका खास है। नाबार्ड ने 2025 में ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें सालाना सैलरी 30 लाख तक मिल सकती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूरी जानकारी यहां देखें...
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
NABARD Specialist Recruitment 2025: भारत सरकार के प्रमुख बैंक NABARD (नाबार्ड) ने 2025 के लिए स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाली उच्च सैलरी आपको साल भर में ही लखपति बना सकती है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है। इसके लिए उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नाबार्ड स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 5 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें डेटा साइंटिस्ट/एआई इंजीनियर के 2 पद हैं (OBC-1, सामान्य - 1), डेटा इंजीनियर का 1 पद (सामान्य), डेटा साइंटिस्ट-कम-BI डेवलपर का 1 पद (सामान्य) और डेटा प्रबंधन विशेषज्ञ (विषय विशेषज्ञ) का भी 1 पद (सामान्य) शामिल है। सभी पदों के लिए अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कोई आरक्षित सीट नहीं रखी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

नाबार्ड स्पेशलिस्ट भर्ती 2025 के तहत डाटा साइंटिस्ट, AI इंजीनियर और डाटा इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फुल टाइम बीई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं। इसके अलावा जिनके पास एमई/एम.टेक/एमसीए की डिग्री है और वे कंप्यूटर साइंस,आईटी, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों से पढ़े हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं।

वहीं, डाटा मैनेजमेंट पद के लिए किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है, साथ ही डेवलपमेंट सेक्टर में 5 से 7 साल का अनुभव होना चाहिए। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना में पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Haryana CET 2025 Registration - फोटो : freepik

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 25 से 30 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जो पदानुसार अलग-अलग हो सकती है। सही आयु सीमा और कट-ऑफ डेट की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए।

4 of 6
चयन प्रक्रिया - फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, इसलिए जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में अनुभव और तकनीकी दक्षता है, उनके चयन की संभावना अधिक होगी।
विज्ञापन

5 of 6
सैलरी - फोटो : freepik

इतना मिलेगा वेतन

डेटा साइंटिस्ट या एआई इंजीनियर को सालाना 21 से 30 लाख रुपये और डेटा इंजीनियर को 18 से 27 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी, जबकि डेटा साइंटिस्ट-कम-बीआई डेवलपर को 15 से 21 लाख रुपये प्रति वर्ष सैलरी मिलेगी।

बात करें डेटा प्रबंधन से जुड़े विषय विशेषज्ञ की तो इन्हें सालाना 12 से 15 लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी। ये सैलरी अनुमानित हैं और अनुभव व कौशल के आधार पर बदल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
  • Careers सेक्शन खोलें: होमपेज पर 'Careers' या 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें।
  • Apply Online पर क्लिक करें: नोटिफिकेशन के नीचे दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • यदि कोई आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन मोड से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फाइनल सबमिशन करें और एक प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें