मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास के लिए सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (क्षेत्र एवं विस्तार) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2019 है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड पढ़ें।
विज्ञापन
2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 8 नवंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 7 दिसंबर 2019
विज्ञापन
3 of 5
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (क्षेत्र एवं विस्तार) 37
आयु सीमा :
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
4 of 5
योग्यता:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री निर्धारित की गई है।
इसके साथ ही द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर की डिग्री या भारतीय कृषि अनुसंधान, दिल्ली से डिप्लोमा होना चाहिए।
कृषि इंजीनियरिंग में द्वितीय श्रेणी से स्नातक करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।