MMRC Recruitment 2019: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि डिप्टी अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRC) भर्ती 2019 के लिए 24 जनवरी 2020 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित विज्ञापन, अधिसूचना लिंक इस खबर में आगे पा सकते हैं। इसके साथ-साथ आवेदन लिंक भी आगे मिल जाएगा। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।