फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MANAGE Vacancy 2025: 10वीं पास से स्नातक तक के लिए सीधी भर्ती, 18500 से 81100 रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

Fri, 27 Jun 2025 12:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MANAGE Group C Recruitment 2025: अगर आप 10वीं, 12वीं पास या स्नातक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान आपके लिए शानदार अवसर लाया है। सैलरी 18,000 से 81,000 तक दी जाएगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
MANAGE Recruitment 2025: राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान ने 10वीं पास से लेकर स्नातक-डिप्लोमा वालों के लिए सीधी भर्ती अधिसूचित की है। कुल 7 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें जूनियर स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर तकनीशियन क्लर्क और एमटीएस के पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अगल-अलग निर्धारित किए गए हैं। 10वीं-12पास और डिग्री-डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
इन पदों पर होनी है भर्ती:
  • जूनियर स्टेनोग्राफर    -    01 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर (अनुमानित रिक्ति)    -    01 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क    -    01 पद
  • जूनियर तकनीकी सहायक (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर)    -    01 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ    -    02 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ    -    01 पद
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

MANAGE Salary: इनता मिलेगा वेतन

जूनियर स्टेनोग्राफर और अपर डिवीजन क्लर्क के पदों पर 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जूनियर तकनीकी सहायक के पद पर 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं, एमटीएस के पद के लिए 18,000 से 56,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

4 of 6
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर डिग्री-डिप्लोमा वाले आवेदन कर सकते हैं। पदवार शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

इतना है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क पदवार आवेदन शुल्क भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

28 जुलाई तक यहां पहुंचाना होगा आवेदन

भरे हुए आवेदन पत्र उप निदेशक (प्रशासन), राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (MANAGE), राजेंद्रनगर, हैदराबाद - 500 030, तेलंगाना को भेजे जाने चाहिए। ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें