फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job: इंजीनियर्स-टेक्निकल स्टाफ के लिए शानदार मौका! एमपी ट्रांसको में 600+ नौकरियां; देखें चयन प्रक्रिया

Fri, 27 Jun 2025 11:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

MPTRANSCO Recruitment 2025: एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और  इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
MPTRANSCO Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO) ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mptransco.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 रखी गई है।

कुल 633 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, लाइन अटेंडेंट, सबस्टेशन अटेंडेंट और अन्य पद शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

पदवार रिक्तियां इस प्रकार है:

जारी अधिसूचना के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के लिए 63 पद, लॉ ऑफिसर के लिए 1 पद, जूनियर इंजीनियर (ट्रांसमिशन) के 247 पद तथा जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 12 पद निर्धारित किए गए हैं। 

वहीं लाइन अटेंडेंट के 67 पद, सबस्टेशन अटेंडेंट के 229 पद तथा सर्वेयर अटेंडेंट के 14 पद भी शामिल किए गए हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

एमपी ट्रांसको भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है, जैसे कि इंजीनियरिंग, विधि या तकनीकी विषय। इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

वेतनमान

इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 19,500 से 62000 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : freepik

CBT और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगी चयन प्रक्रिया

  • एमपी ट्रांसको भर्ती 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन मुख्यतः कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस परीक्षा में न्यूनतम 25% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा, अन्यथा अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
  • लाइन अटेंडेंट, सबस्टेशन अटेंडेंट और सर्वेयर अटेंडेंट जैसे तकनीकी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) भी अनिवार्य होगा। इस चरण के लिए उन उम्मीदवारों की सूची कंपनी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जो ऑनलाइन परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयनित होंगे। यह सूची प्रत्येक पद की रिक्तियों से अधिकतम तीन गुना उम्मीदवारों तक सीमित होगी।
  • शारीरिक परीक्षण में चयनित उम्मीदवारों को 15 किलोग्राम वजन के साथ 1 किलोमीटर की दूरी 10 मिनट में पैदल तय करनी होगी। यह परीक्षा केवल एक बार दी जा सकेगी। यदि कोई उम्मीदवार इसे उत्तीर्ण नहीं करता, तो उसे दोबारा परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

इतनी लगेगा आवेदन शुल्क

एमपी ट्रांसको भर्ती 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग (UR) के उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी जो कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-नॉन क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) अथवा दिव्यांगजन की श्रेणी में आते हैं, उन्हें 600 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार की छूट केवल नियमानुसार पात्र उम्मीदवारों को ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट mptransco.in पर जाएं।
  • अब करिअर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply now पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलेड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें