फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, देखें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 23 Apr 2019 02:48 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मद्रास विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जो इस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं वे अब मद्रास विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि, स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी है। उम्मीदवार 03 मई, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं विश्वविद्यालय में कक्षा 12वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 5

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जरूरी योग्यता-

बी.ए. (B.A.) उच्च माध्यमिक परीक्षाओं से अकादमिक या व्यावसायिक स्ट्रीम
बी.सी.ए.(BCA) कंप्यूटर विज्ञान, गणित, सांख्यिकी व व्यावसायिक गणित
बी. कॉम (B.COM) अकाउंटेंसी और कॉमर्स
बी. कॉम (सी.ए.) (B.COM, C.A.) अकाउंटेंसी, कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस

 

विज्ञापन

3 of 5

मद्रास विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन -

  • सबसे पहले उम्मीदवार मद्रास विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट unom.ac.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर दिए गए स्नातक पाठ्यक्रम, जिसमें आप प्रवेश लेना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करें।
  • होम स्क्रीन पर दिए गए 'ऑनलाइन आवेदन' लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे पंजीकृत आईडी दर्ज करके लॉगइन करें।
  • लॉगइन करने के बाद आवेदन पत्र को पूरा भरें और अपनी फोटो अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

4 of 5

आवेदन शुल्क-

  • मद्रास विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों को 800 रुपये/- 
  • और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये/- आवेदन शुल्क के रूप देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें