फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court Recruitment 2021: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sun, 07 Mar 2021 05:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 32 पदों पर भर्ती शुरू की
  • 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2021 है
विज्ञापन
1 of 4
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2021: सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
2021 Madhya Pradesh MP High Court Recruitment 2021: अदालत में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर आया है। वे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में नौकरी पा सकते हैं। अगर आप वकालत यानी एलएलबी की पढ़ाई कर पूरी कर चुके हैं या फिर एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं, दोनों स्थिति में आप उच्च न्यायालय में नौकरी के लिए आवेदन करने की पात्रता रखते हैं। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। उच्च न्यायालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर एलएलबी की पढ़ाई कर चुके एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत युवा आवेदन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कुल 32 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। न्यायालय में नियुक्ति के लिए इन पदों के लिए संबंधित आवेदकों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के दौरान अपनी योग्यता साबित करनी होगी। लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास ज्वाइंनिंग के वक्त वकालत की डिग्री होना जरूरी है। इन पदों के लिए आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम होना आवश्यक है। हालांकि, 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
MP High Court Jabalpur - फोटो : अमर उजाला
महत्वपूर्ण तारीखें
उपरोक्त पदों के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से 17 फरवरी, 2021 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। आवेदन 26 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुके हैं। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि को रात्रि 11:55 बजे तक अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
MP High Court Jabalpur - फोटो : High Court Jabalpur-MP
कैसे करें आवेदन?
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां वे अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी पूरी तरह से भरें। आवेदन के लिए 922 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन फॉर्म जमा करने के साथ ही अभ्यर्थी आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Jabalpur High Court - फोटो : सोशल मीडिया
आधिकारिक अधिसूचना
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लें। आधिकारिक अधिसूचना के के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है। 
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें