फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KPSC AA Recruitment 2023: केपीएससी लेखा सहायक के सैकड़ों पदों पर भर्ती शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Sat, 01 Apr 2023 07:06 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर KPSC लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
1 of 6
KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर KPSC लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2023 तक जारी रहेगी। कर्नाटक लोक सेवा आयो लेखा सहायक भर्ती 2023 के तहत कुल 242 लेखा सहायक रिक्तियों को भरने जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला

KPSC AA Recruitment 2023 लेखा सहायक भर्ती अधिसूचना

उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट से केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम यहां केपीएससी लेखा सहायक अधिसूचना 2023 का प्रमुख जानकारियां साझा कर रहे हैं। उम्मीदवारों के लिए केपीएसएसी लेखा सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना पढ़ लेनी चाहिए।

KPSC AA Recruitment 2023 पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले उनके पास सभी आवश्यक पात्रता मानदंड पूरे करना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के संदर्भ में आवश्यक पात्रता मानदंड केपीएससी लेखा सहायक 2023 अधिसूचना में पढ़े जा सकते हैं।

 

विज्ञापन

3 of 6
KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023 - फोटो : संवाद

KPSC AA Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

  • KPSC लेखा सहायक अधिसूचना रिलीज की तारीख : 15 मार्च, 2023
  • केपीएससी लेखा सहायक ऑनलाइन आवेदन शुरू : 23 मार्च, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 अप्रैल, 2023
  • केपीएससी लेखा सहायक परीक्षा तिथि : जल्द अधिसूचित की जाएगी...

 

4 of 6
KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला

KPSC Accounts Assistant Recruitment आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 600/- रुपये
  • 2ए, 2बी, 3ए, 3बी उम्मीदवारों के लिए : 300/- रुपये
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जाति (ए) / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए : निशुल्क
  • पूर्व-सेवा उम्मीदवारों के लिए : 50/- रुपये

 

विज्ञापन

5 of 6
KPSC Accounts Assistant Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला

KPSC AA Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. केपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाएं।
  2. अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  3. अंतरिम पंजीकरण संख्या और पासवर्ड पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  4. पंजीकरण संख्या प्राप्त करने पर और पासवर्ड, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लॉग इन करें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  6. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अन्य आवश्यक विवरण अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले फॉर्म में दर्ज विवरण को सत्यापित करें।
  8. सत्यापन के बाद, केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  9. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद केपीएससी लेखा सहायक भर्ती 2023 के लिए आपका आवेदन पत्र अतंरिम रूप से स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकारी नौकरियों और लेटेस्ट भर्ती परीक्षाओं से संबंधित ताजा और प्रमाणिक अपडेट रोजाना यहां पढ़ें : amarujala.com/jobs



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें