फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Join Indian Army: 1.77 लाख तक सैलरी पर स्नातकों के लिए भर्तियां, आज ही कर सकेंगे आवेदन

Thu, 12 Nov 2020 09:47 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना
Indian Army SSC Technical Course Recruitment 2021: भारतीय सेना (Indian Army) में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) टेक्निकल कोर्स के तहत पुरुषों व महिलाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 12 नवंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, आज आखिरी मौका है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। 
विज्ञापन

2 of 5
पदों का विवरण - 
शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) 56 पुरुष (अप्रैल 2021) - 175 पद
शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) 27 महिलाएं (अप्रैल 2021) - 16 पद

ये भी पढ़ें : Bank Jobs 2020: एक इंटरव्यू के आधार पर ही मिलेगी Bank of Baroda में नौकरी, पढ़ें पूरी खबर

वेतनमान - 56,100 रुपये प्रति माह से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक (लेवल- 10 के अनुसार)
विज्ञापन

3 of 5
ये भी पढ़ें- ग्रेजुएट्स के लिए ISRO SAC में नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें नोटिफिकेशन
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 14 अक्तूबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 12 नवंबर, 2020

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।

4 of 5
ये भी पढ़ें- बस एक ऑनलाइन इंटरव्यू और करें ONGC में सरकारी नौकरी, सैलरी 75,000 तक
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित संकाय में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। 
  • ऐसे करें आवेदन - इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एप्लीकेशन लिंक बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 से एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। 
  • आवेदन शुल्क - उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चयन प्रक्रिया - 
इस कोर्स के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET), इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।  
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- Govt Jobs in Delhi: दसवीं से लेकर डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरियां, सैलरी 7 लाख से भी ज्यादा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें