Join Indian Army Recruitment Agniveer Bharti Rules Changed: सेना ने अग्निवीरों और अन्य के लिए भर्ती प्रक्रिया में संशोधन पर अधिसूचना जारी की है। ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफिकेशन अपलोड कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अब 16 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक खुले हैं, जहां उम्मीदवार अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानदंड और अन्य योग्यता आवश्यकताओं के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय सेना ने "जूनियर कमीशंड अधिकारी/अन्य रैंक/अग्निवीर" के लिए भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। संशोधित भर्ती प्रक्रिया के अनुसार, भर्ती रैली से पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया जाएगा। सेना ने हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिया था। अब सेना भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।