फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में बिना इंटरव्यू भर्ती, 35 हजार रुपए तक सैलरी

Fri, 18 Mar 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका - फोटो : getty
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिम‌िटेड में डिप्लोमा ट्रेनी के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 40 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास 70 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर‌िंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

नौकरी

2 of 5
सीजीएल में दोगुने होंगे पद - फोटो : getty
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वजीफे के तौर पर अप्रेंटिसशिप के दौरान 16,500 और उसके बाद 16,500-35,500 रुपये द‌िए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 5
लिखित के अलावा पर्सनल साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उपरोक्त पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र को भरें।

नौकरी

4 of 5
लिखित परीक्षा से मिलेगी नौकरी - फोटो : getty
आवेदन भरने के बाद मांग गए सभी दस्तावेजों की प्रतियों को सलंग्न कर 'दी डीजीएस (एचआर)/ एचओपी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिम‌िटेड डब्ल्यूटीसी -I, रीजनल हेडक्वॉटर्स, संप्रित नगर, नारी रिंग रोड, पीओ उपलवाडी, नागपुर- 440026' के पते पर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी

5 of 5
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन - फोटो : getty
इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग को 300 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2016 है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.powergridindia.com पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें