फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर! दिल्ली मेट्रो में नौकरी, सैलरी 1 लाख 50 हजार से ज्यादा

Mon, 09 Nov 2020 11:07 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई
अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आप 26 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन नौकरियों में सैलरी बहुत अच्छी मिल रही है, जो कि एक लाख 50 हजार से भी ज्यादा है। अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ें

 
विज्ञापन

2 of 4
दिल्ली मेट्रो - फोटो : PTI
दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (DMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कुल दो पदों के लिए निकाली है। जिसके लिए 35 साल तक की आयु सीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड: सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां, 10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
 
विज्ञापन

3 of 4
दिल्ली मेट्रो - फोटो : पीटीआई
इन नौकरियों के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में हर हाल में 26  नवंबर तक आवेदन कर लें। अभ्यर्थी दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com के जरिए बताए गए फॉर्मेट में अपना आवेदन कर सकते हैं।  हालांकि, इन नौकरियों के लिए निकाले गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पदों की संख्या घट और बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: नवंबर-दिसंबर में बंपर नौकरियां पाने का मौका, हाथ से न निकलने दें ये सुनहरा अवसर
 
विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली मेट्रो - फोटो : जी पाल
इन नौकरियों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची दिसंबर तीसरे सप्ताह में DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। दिसंबर आखिर तक शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए मेट्रो भवन बुलाया जाएगा। इन पदों के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में काम कर रहे हैं उम्मीवार जिनका पे स्केल 15600 रुपये- 39100 रुपये, जीपी 5400 हो वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उनके पास किसी भी सरकारी संस्थान व पीएसयू में दो साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचना देखें।

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें