फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs 2020: 10वीं पास के लिए मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी

Sun, 08 Nov 2020 05:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Himachal Pradesh Postal Circle Recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल ने अनेक पदों पर  भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर  09 नवंबर तक कर दी गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए बस अब एक दिन बाकी है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
विज्ञापन

2 of 6
ये भी पढ़ें- SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथि (बदलाव के बाद) :

रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभ तिथि: 07 अक्तूबर, 2020
रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 09 नवंबर, 2020

पदों का विवरण –
ग्रामीण डाक सेवक (हिमाचल प्रदेश) – 634 पद
विज्ञापन

3 of 6
  • आयु सीमा – इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • शैक्षणिक योग्यताएं – उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। मालूम हो कि 10वीं कक्षा में मैथ्स, स्थानीय भाषा और इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो।  इसके अलावा  अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की वरीयता प्राप्त नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- बस एक ऑनलाइन इंटरव्यू और करें ONGC में सरकारी नौकरी, सैलरी 75,000 तक

4 of 6
वेतनमान (पद के अनुसार) -
जीडीएस बीपीएम के लिए - 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।  
जीडीएस एबीपीएम/डाक सेवक के लिए -  10,000 रुपये से 12,000 रुपये।   
ये भी पढ़ें- Govt Jobs in Delhi: दसवीं से लेकर डिग्री धारकों के लिए सरकारी नौकरियां, सैलरी 7 लाख से भी ज्यादा

ऐसे करें आवेदन -
ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 09 नवंबर, 2020 तक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
विज्ञापन

5 of 6
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.42 लाख तक, ऐसे जल्द करें आवेदन
आवेदन शुल्क :

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरूष वर्ग के लिए 100 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।
  • चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।  (APPLY ONLINE)


ये भी पढ़ें : बस एक इंटरव्यू के आधार पर स्नातकों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सैलरी 2.20 लाख तक

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: स्नातकों के लिए शानदार मौका, इस सरकारी विभाग में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें