फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने 10वीं पास के लिए 4103 पदों पर निकाली भर्ती, 27 से पहले कर दें आवेदन

Fri, 13 Jul 2018 06:57 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
indian railway
भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर है। दरअसल भारतीय रेलवे ने 4103 पदों पर अपंरेटिस ट्रेनिंग के आवेदन मांगे हैं। ट्रेनिंग के दौरान वेतन के रूप में अभ्यर्थी को अच्छा स्टिपेंड दिया जायेगा। आपको बता दे की इस ट्रेनिंग के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो बिल्कुल देर न करें और 27 जुलाई 2018 से पहले अप्लाई करें। 

पदों की संख्या: 4103
विज्ञापन

2 of 4
indian railway
पद का नाम: अपरेंटिस की ट्रेनिंग

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 जून 2018 को 15 वर्ष से कम तथा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्कः इस ट्रेनिंग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
indian railway
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थिओं को आवेदन के निम्नलिखित तरीकों में से किसी एक तरीके से अप्लाई करना होगा-
निकटतम रोजगार कार्यालय द्वारा
SC / ST / OBC संगठन द्वारा
ITIs द्वारा (जहां कही भी स्तिथ हो)
वार्डस और रेलवे एम्प्लाइज के कंट्रोलिंग अफसर द्वारा
विज्ञापन

4 of 4
indian railway
चयनित अभ्यर्थिओं को निर्धारित मेडिकल एग्जामिनेशन पास करना जरूरी है तभी वह ट्रेनिंग के योग्य माने जाएंगे।

सैलरी: ट्रेनर्स को अच्छा स्टिपेंड दिया जायेगा

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें