उम्मीदवार इस बार की रेलवे भर्ती परीक्षा का पेपर 15 भाषाओं में दे सकेंगे। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषा में पेपर दे सकेंगे। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ऐसा उम्मीदवारों की नौकरी में सहूलियत के लिए किया है।