फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job: नौकरी बदलने की सोच रहे हैं? फैसला लेने से पहले समस्या का आकलन करना बेहद जरूरी, इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 04 Jan 2025 09:58 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

job Resign: नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो पहले आप को यह समझना होगा कि समस्या आपके कौशल, कार्यस्थल के माहौल या आपकी मानसिकता में है अथवा वाकई आपकी नौकरी में।
विज्ञापन
1 of 5
Job - फोटो : freepik
Career: बहुत से पेशेवर और छात्र सोचते हैं कि उन्हें अपने करिअर में बड़ा बदलाव करने की आवश्यकता है, लेकिन क्या असल में ऐसा है? दरअसल, कई लोगों को नौकरी में बदलाव करने के बजाय मौजूदा काम के प्रति अपने नजरिये या दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत होती है। ऐसे में, करिअर में कोई भी बड़ा परिवर्तन करने का फैसला लेने से पहले यह आकलन करना बेहद जरूरी हो जाता है कि समस्या आपके कौशल, कार्यस्थल के माहौल या आपकी मानसिकता में है अथवा वाकई आपकी नौकरी में। 

ऐसी किसी भी परिस्थिति में आपको पहले उपलब्ध विकल्पों को तलाशने, नए कौशल सीखने, काम के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलने और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
Job - फोटो : freepik

खुद को जानें 

करिअर में बदलाव करने से पहले अपनी वर्तमान स्थिति को समझने का प्रयास करें। अनिश्चितता के समय जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने के बजाय खुद को समझने के लिए समय देना काफी फायदेमंद होता है। किसी भी बदलाव के समय भावनाएं अस्थिर होती हैं और आपका कोई भी निर्णय आपके पूरे करिअर की दशा-दिशा तय कर सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
Job - फोटो : freepik
ऐसे में, अपने पारिवारिक मुद्दों या नौकरी की अस्थिरता आदि कारकों पर विचार करना चाहिए, क्योंकि ये कारक विचार करें और आवेग में आकर कोई काम न करें। इससे  कॅरिअर को प्रभावित कर सकते  हैं। इन पर सावधानीपूर्वक आप एक संतुष्टिदायक कॅरिअर चुन सकते हैं।

4 of 5
Job - फोटो : freepik

कंप्यूटर की तरह सोचें 

करिअर संबंधी निर्णय आम तौर पर जटिल और अस्पष्ट होते हैं, जिनमें केवल 'हां' या 'नहीं' के विकल्प दिखाई देते हैं, जैसे पारंपरिक कंप्यूटर, जिनके पास निर्णय लेने के लिए केवल 0 और 1 बिट्स ही होते हैं। इसके चजाय आपको क्वांटम कंप्यूटर की तरह सोचना चाहिए, जिसमें क्यूचिट का उपयोग किया जाता है, जो 0, 1 या दोनों अवस्थाओं की संभावनाओं को एक साथ दिखा सकते हैं। ऐसा करने से समाधान खोजने में मदद मिलती है। हो सकता है समाधान पहले से ही आपके सामने हों, बस आप उसे खोज नहीं पा रहे हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Job - फोटो : freepik

सोच-समझकर निर्णय लें 

करिअर संबंधी सटीक निर्णय लेने के लिए, किसी भी बदलाव को करने से पहले धैर्य रखना और पर्याप्त जानकारी इकट्ठा करना बेहद जरूरी होता है। बहुत से लोग किसी एक विकल्प के बारे में सोचकर ही फैसला कर लेते हैं। हालांकि, बाद में उन्हें पत्ता चलता है कि यह वह नौकरी नहीं है, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी।

निर्णय लेने से पहले पर्याप्त समय लेना और पेशे की वास्तविकता को समझना आवश्यक है। एक बार जब आप कई बिंदुओं और कारकों के आधार पर निर्णय लेते हैं, तो यह लंबे समय जाँच में टीके रहने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें