फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Librarian Vacancy 2025: दिल्ली कोर्ट में लाइब्रेरियन पदों पर निकली सरकारी नौकरी; 1 लाख तक मिलेगा वेतन

Thu, 02 Jan 2025 02:38 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Librarian Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
1 of 6
DSSSB Librarian Vacancy 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
DSSSB Librarian Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 रात 11 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
DSSSB Librarian Vacancy 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में लाइब्रेरियन पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट में सामान्य वर्ग के लिए 5 और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1 रिक्त पद शामिल है। वहीं डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट (फैमिली कोर्ट) में सामान्य वर्ग के लिए 1 पद शामिल है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
DSSSB Librarian Eligibility - फोटो : Amar Ujala Graphics

योग्यता

लाइब्रेरियन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

4 of 6
DSSSB Librarian Salary - फोटो : Amar Ujala Graphics

सैलरी

इन पदों पर चयनित सभी उम्मीदवारों को हर महीने पे लेवल-6 के आधार पर 35,400 रुपये से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DSSSB Librarian Selection Process - फोटो : Amar Ujala Graphics

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 200 होगी। हर एक प्रश्न कुल 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें