फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job For Graduates: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, पुलिस से लेकर खुफिया विभाग तक में भर्तियां; करें आवेदन

Sun, 10 Aug 2025 03:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Graduate jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका है। पुलिस, खुफिया विभाग और कई अन्य सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी है। अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आ इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

Police Jobs 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए खास है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO), रेलवे, और पैरामेडिकल विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में वेतन, पदों की संख्या और योग्यता की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

RPSC SI-Platoon Vacancy 2025: सब-इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर की भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर के लिए कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है और वे 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख भी 8 सितंबर 2025 रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : ANI

IOB Apprentice Recruitment 2025: अपरेंटिस का 750 पदों पर भर्ती

इंडियन ओवरसीज बैंक ने 750 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार का स्नातक परिणाम राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत 01 अप्रैल 2021 से 01 अगस्त 2025 के बीच घोषित होना आवश्यक है। पंजीकरण प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

ECL Recruitment 2025: पीजीपीटी और पीडीजीटी पदों पर भर्ती

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने पीजीपीटी और पीडीजीटी अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें कुल 1123 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या स्नातक की योग्यता आवश्यक है। चयनित पीजीपीटी अप्रेंटिस को प्रति माह 4,500 रुपये और पीडीजीटी अप्रेंटिस को 40,000 रुपये वेतन मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.easterncoal.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : freepik

IB ACIO Application Recruitment: 3,717 पदों पर भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के 3,717 पदों पर आज आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। इस पद के लिए पात्रता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 है और उम्मीदवार mha.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

RRB Paramedical Recruitment 2025: रेलवें  434 पदों पर भर्ती 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी में कुल 434 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2025 तय की गई है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती होगी। यह भर्ती पोस्ट के अनुसार 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए है। आवेदन करने से पूर्व संबंधित पद की विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ लें। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
NALCO Manager Recruitment 2025: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) में मैनेजर पद समेत 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 है। इन पदों के लिए वेतन 70,000 से 2,80,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, बी.एससी, बी.टेक/बीई, एलएलबी, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री जैसे सीए, एम.एससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए, या पीजी डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें