सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं।
हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू होगी। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है। यहां इस खबर में इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सात विभागों में रिक्त 2311 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा 1444 पद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में भरे जाएंगे, वहीं सबसे कम कौशल विकास विभाग में छह और फ्लोरिकल्चर, गार्डन्स एंड पार्क्स डिपार्टमेंट (फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग) में चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 12 अप्रैल, 2021 से 12 मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विभागवार पदों का विवरण आगे दिया गया है।