जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JKPSC Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से जेकेपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए 03 मार्च, 2023 को पंजीकरण शुरू किया था। आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 मार्च तक ही थी। लेकिन अब आयोग ने आवेदन की समय-सीमा को विस्तारित कर दिया है। अब, जेकेपीएससी सहायक प्रोफेसर 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) 10 अप्रैल, 2023 के बाद आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोलेगा। जेकेपीएससी सहायक प्राध्यापक के कुल 285 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।