फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC में आवेदन करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, तैयार रहें, 12 जून से होंगे इंटरव्यू

Mon, 21 May 2018 08:03 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
अगर आपने उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। तैयार रहें, 12 जून से इंटरव्यू होंगे। 21 मई से उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट पर साक्षात्कार पत्र उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
JOB NTPC
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग विज्ञापन संख्या-46 के तहत अशासकीय कॉलेजों में तीन अन्य विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए 12 जून से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस बाबत आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Job
विज्ञापन संख्या-46 के तहत हिंदी, अर्थशास्त्र और चित्रकला विषयों में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 12 जून से 12 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। 

4 of 5
Job
साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र आयोग के पोर्टल ‘www.uphesconline.in’ से 21 मई को अपराह्न दो बजे से अपलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों को संबंधित सूचना उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से और उनके ई-मेल पर प्रेषित की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
इन दिनों आयोग में विज्ञापन संख्या-46 के तहत अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र और संस्कृत विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें