रेलवे भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
RRC WR Apprentice 2024: अपरेंटिसशिप के करीब 5,066 पद
दक्षिण रेलवे के रेलवे भर्ती सेल की ओर से अप्रेंटिसशिप के 5,066 पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो 23 सितंबर, 2024 को खुलने वाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 22 अक्तूबर, 2024 शाम 5 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 10वीं, आईटीआई पास युवा आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती शुरू होने पर दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com. पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।