Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 17 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।