सेना भर्ती
- फोटो : Indian Army
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका
भारतीय सेना की हरियाणा में प्रस्तावित भर्ती रैली में हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 02 मार्च तक सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रे्शन करा सकते हैं। रैली में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र 06 मार्च, 2021 के बाद आपके दिए गए ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।