फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIAN ARMY में भर्ती होना है तो जल्दी करें, मौका छूट गया तो फिर पछताएंगे

Mon, 19 Mar 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय सैनिक
सेना में भर्ती होना है तो आपके पास आखिरी मौका है। देर की तो पछताना पड़ेगा।



 
विज्ञापन

2 of 7
भारतीय सेना
गढ़वाल मंडल के सात जिलों में होने वाली सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडोन की ओर से तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। पहली बार गढ़वाल के छह जिलों के युवाओं को लंबाई में छूट के साथ सेना भर्ती होगी।
विज्ञापन

3 of 7
सेना में सोल्जर जीडी, ट्रेडमैन, टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं। यह भर्ती तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक होगी। भर्ती में उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून के युवाओं को ऊंचाई में छूट दी गई है।

4 of 7
demo - फोटो : demo pic
इन सभी जिलों के युवाओं को 166 के बजाए 163 सेंटीमीटर पर सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। जबकि हरिद्वार जिले के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए। गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में सोल्जर क्लर्क/एसकेटी की ऊंचाई 162 सेंटमीटर और गोरखा युवाओं की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 7
online
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2018 है। भर्ती के लिए पहले युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होना होगा। यहां पहले दिन दौड़ होगी। इसके बाद आगे की फिजिकल फिटनेस की प्रक्रिया होगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
aadhaar card
इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। सेना भर्ती का आवेदन करने के लिए अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सही बताएं। सेना भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी इन्हीं माध्यमों से युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा अपनी जन्मतिथि का अपने आधार कार्ड से मिलान कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
website
ऑनलाइन आवेदन के लिए यह है वेबसाइट : www.joinindianarmy.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें