फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भर्ती 2021: इन पदों पर निकलीं 2300 से ज्यादा नौकरियां, यहां जानें विवरण

Sun, 08 Aug 2021 02:47 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। विभाग की ओर से यह भर्ती पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
government jobs
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक  वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। विभाग की ओर से यह भर्ती पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में की जा रही है। इंडिया पोस्ट की ओर से चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को न्यूनतम 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए। 

महत्वपूर्ण तिथियां - 
  1. आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021 
  2. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021
  3. आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अन्य जानकारियां
  • आयु सीमा -  20 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रमशः 5, 3, 10, 13 और 15 साल की छूट दी गई है। 
 
  • शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
jobs
वेतनमान
  • ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक
  • डाक सेवक/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक

पदों का विवरण
कुल पद - 2357

 
विज्ञापन

4 of 4
jobs
आरक्षित पदों का विवरण
  • सामान्य - 1001
  • ओबीसी - 496
  • एससी - 487
  • ईडब्ल्यूएस - 192
  • एसटी - 120
  • पीडब्ल्यूडी - बी : 25
  • पीडब्ल्यूडी - सी : 23
  • पीडब्ल्यूडी - डीई : 06
  • पीडब्ल्यूडी - ए : 07
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें