फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्तियों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 12वीं पास करें अप्लाई

Wed, 10 Feb 2021 11:33 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
हरियाणा पुलिस
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी कि 10 फरवरी को आखिरी दिन है।  7 हजार से ज्यादा पदों पर निकली कांस्टेबल भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आज हर हाल में आवेदन कर लें। क्योंकि इसके बाद उनके हाथ से हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी का मौका छूट जाएगा।


 
विज्ञापन

2 of 3
हरियाणा पुलिस
7289 पदों पर निकली है भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के तहत 7289 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी से ही शुरू हो गई है और आज आवेदन की आखिरी तारीख है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
हरियाणा पुलिस
ये भर्तियां पुरुष कांस्टेबल-सामान्य ड्यूटी, महिला कांस्टेबल – जनरल ड्यूटी के साथ-साथ महिला कांस्टेबल – ग्रुप सी के लिए हैं। पुलिस कांस्टेबल, पुरुष जनरल ड्यूटी के 5500 पद हैं और  पुलिस कांस्टेबल, महिला  जनरल ड्यूटी 1100 पद हैं। इसके अलावा,  महिला कांस्टेबल  ग्रुप सी के 698 पद हैं। इन नौकरियों के लिए 18 से 25 वर्ष की आयुसीमा के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बारहवीं पास अभ्यर्थी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें