फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जानें आवेदन की पात्रता और प्रक्रिया

Sun, 11 Jun 2023 05:28 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में प्रमुख पदों पर भर्तियां हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सहायक पर्यावरण अभियंता के 49 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
1 of 5
HPSC Recruitment 2023 Notification - फोटो : Amar Ujala Graphics
HPSC Recruitment 2023 Notification: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में प्रमुख पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सहायक पर्यावरण अभियंता के 49 पदों पर भर्ती होनी है। इस संदर्भ में आयोग की वेबसाइट hpsc.gov.in पर 08 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
HPSC Recruitment 2023: आयोग के प्रमुख पदों पर की जा रही हैं भर्ती - फोटो : Free Pic
HPSC Recruitment 2023: आयोग के प्रमुख पदों पर की जा रही हैं भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 49 सहायक पर्यावरण अभियंता पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों पर योग्यतानुसार चयन होने पर उम्मीदवार को 53 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 67 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार ने सिविल/केमिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हो। यह भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा पर आधारित होगी जिसके बाद ही चयन प्रक्रिया पूर्ण होगी।
विज्ञापन

3 of 5
HPSC Recruitment 2023: आयु सीमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
HPSC Recruitment 2023: आयु सीमा

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो सहायक पर्यावरण अभियंता पद पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तो अधिकतम 40 वर्ष होनी अनिवार्य है। अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आप HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख एवं पढ़ सकते हैं। 

4 of 5
HPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क - फोटो : HPSC Website
HPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
HPSC Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
HPSC Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया 

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि पर या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट  hpsc.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें