फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, 1194 पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन

Wed, 11 Sep 2019 03:04 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार ने पटवारी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए कुल 1194 खाली पदों को भरा जाना है। 932 पटवारी के पद मुहाल में और 262 पद सेटलमेंट विभाग में भरे जाएंगे। राजस्व विभाग ने इन पदों के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। पटवारी के पदों के लिए 45 वर्ष की आयु वाले भर्ती के लिए पात्र होंगे। इस नौकरी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 5
पदों का विवरण :
पद का नाम        पदों की संख्या

पटवारी               1194

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से 10 + 2 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन

3 of 5
आयु सीमा :
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित है।

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2019

आवेदन शुल्क :
एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये 
समान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये

4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आगे दी गई स्लाइड से नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ें। उसमें दी गई सभी जानकारी से अवगत होकर ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पटवारी के पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2019 है। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

नौकरी का स्थान : हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें :  10वीं पास के लिए 10 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, फिर बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें