फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भर्ती : इस सूबे में आईटी पेशेवरों के लिए निकलीं नौकरियां, यहां जानें डिटेल्स

Wed, 07 Apr 2021 01:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
इंजीनियरिंग कर चुके आईटी पेशेवरों के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ काम करने का बेहतरीन अवसर है। कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने आईटी पेशेवरों के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
दोनों पद के लिए कुल 20 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें की इन पदों पर भर्तियां न्यूनतम एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसे आवश्कतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता हैं। यह रिक्तियां साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पंचकूला के लिए है। इन रिक्तियों का विस्तृत विवरण इस खबर में दिया गया है।

आयु सीमा
वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां आगे आपको इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, योग्यता मानदंड और संभावित वेतनमान आदि की जानकारी दी जा रही है।

पदों का विवरण
  1. वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट : 10 
  2. प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट : 10
विज्ञापन

2 of 4
govt jobs - फोटो : अमर उजाला
शैक्षणिक योग्यता

वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट

किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए  न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में दो वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।  

प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए  न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में एक वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।  
 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संभावित वेतनमान 
  • वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट : 39,200 रुपए प्रतिमाह
  • प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट : 27,200 रुपए प्रतिमाह
चयन प्रकिया 
इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन कमेटी द्वारा साक्षात्कार 27 अप्रैल, 2021 को सुबह 10.00 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा मुख्यालय, मोगीनंद, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक योग्य एवं पात्र उम्मीदवार, कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए यहां दिए गए आवेदन के सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। 

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें