फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर के पदों पर बंपर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन

Fri, 25 May 2018 05:51 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Teacher Shimla
बिहार में गेस्ट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचर के लिए 4257 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए बिहार के अलग-अलग जिलों में रिक्त पदों के आधार पर आवेदन करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून 2018 है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
परवरिश की पाठशाला
अगर आप भी बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2018 में अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि आप कौन से विषय के लिए गेस्ट टीचर के रुप में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
शिक्षक - फोटो : amar ujala
बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2018 के लिए आयु सीमा 21 से 65 साल तक कर दी गई है। गेस्ट टीचर को एक हजार रुपये प्रति कार्य दिवस के रुप में दिए जाएंगे। इस हिसाब से आपको करीब 25 हजार रुपये हर महीने की सैलरी दी जाएगी।

4 of 7
फाइल फोटो
गेस्ट टीचर के लिए योग्यता है कि किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 फीसदी अंकों में डिग्री के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही एनसीटी अधिनियम लागू होने से पूर्व बीएड डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी और जिन आवेदकों ने बीटेक या एमटेक की है वो 55 फीसदी अंकों के साथ पास होने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
महत्वपूर्ण जानकारी
कुल रिक्त पद: 4257
अंग्रेजी: 1041 पद
गणित: 791 पद
भौतिकी: 1024 पद
रसायन शास्त्र: 974 पद
प्राणी शास्त्र: 137 पद
वनस्पति शास्त्र: 290 पद
विज्ञापन

6 of 7
teacher
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले आपको अपने सारे जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर कम्प्यूटर में स्कैन करके रख लें।
SCERT बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां बिहार गेस्ट टीचर भर्ती आवेदन फॉर्म के लिए क्लिक करें।
पंजीकरण फॉर्म भरकर खुद को पंजीकृत कर दें।
आवेदन फॉर्म भरने के बाद सबमिट कर दें।
अब आप आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग जब बिहार गेस्ट टीचर की भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लेगी तब जिस स्कूल में शिक्षक की जरुरत होगी वहां उन्हें भेजा जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री ने बताया कि अगर और जरुरत पड़ेगी तो अन्य सेवानिवृत्त और अनुभवी शिक्षकों को भी इस काम में लगाया जाएगा। बता दें कि भर्ती के लिए 22 मई से आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें