सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बस क्लिक कर जानिए कैसे अप्लाई करें...
विज्ञापन
2 of 7
18 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार करें आवेदन
- फोटो : getty
उत्तराखंड वन विभाग ने युवाओं के लिए नौकरी की राह खोल दी है। प्रदेशभर में वन आरक्षी के 1218 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु एक जुलाई 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 28 वर्ष हो वे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी ने किसी भी विषय में इंटरमीडिएट पास किया हो। यह भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जाएगी। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि वन आरक्षी के 1218 रिक्त पदों का संशोधित विवरण आयोग की वेबसाइट पर सोमवार को जारी कर दिया गया है।
4 of 7
- फोटो : getty
उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से तीन अगस्त, 2017 को इन्हीं खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें 3100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन वन विभाग के अनुरोध पर आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब दोबारा से संशोधन कर इन पदों परी भर्तियां की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
jobs
खास बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था उन्हें अब दोबारा से आवेन करने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्रेणी में पदों को आरक्षित रखा गया है। बताया कि अभ्यर्थी को उत्तराखंड के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है।
विज्ञापन
6 of 7
pay online
ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट : www.sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। यहां पर आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि चार जुलाई, 2018 है। वहीं परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी 300 रुपये, एससी-एसटी श्रेणी के लिए 150 रुपये रखा गया है।
बता दें कि, नेट बैंकिंग से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई, 2018 रखी गई है। वहीं ई-चालान की अंतिम तिथि नौ जुलाई, 2018 है। अधिक जानकारी के लिए यहां करें ई-मेल: chayanayog@gmail.com से भी ले सकते हैं।