फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job: डीआरडीओ से लेकर यूकेएसएसएससी तक, देशभर के प्रमुख विभागों में निकली नौकरियां; यहां देखें पूरी जानकारी

Wed, 16 Apr 2025 05:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukari: इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, स्नातक और तकनीकी योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए ढेरों नौकरियां निकली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नौकरियों की पूरी जानकारी। 
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
Govt Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह समय बेहद खास है। देश के कई प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों ने एक साथ बड़ी संख्या में पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों में तकनीकी से लेकर प्रशासनिक पद तक शामिल हैं, जिनके लिए विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

एनएमडीसी (NMDC), डीआरडीओ (DRDO), सीपीसीबी (CPCB), यूकेएसएसएससी (UKSSSC), आईटीडीसी (ITDC) और सीसीआईएलटीडी (CCILTD) जैसे संस्थानों में कुल सैकड़ों पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे दी गई जानकारी के अनुसार आप संबंधित लिंक पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

एनएमडीसी में 179 पदों पर भर्ती

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) ने कुल 179 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, डिप्लोमा या संबंधित तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। कुछ पदों पर ITI पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। यहां (nmdc.co.in) करें आवेदन।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में 69 पद

पर्यावरण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 69 पदों पर भर्ती निकाली है। पदों में साइंटिस्ट, तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे विकल्प शामिल हैं। आवेदन के लिए संबंधित विषय में स्नातक या डिप्लोमा अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार यहां (cpcb.nic.in) पंजीकरण कर सकते हैं।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आईटीडीसी में 26 पदों पर अवसर

इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) ने विभिन्न विभागों में कुल 26 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें अकाउंट्स ऑफिसर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, एमबीए या सीए जैसी योग्यता होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को छूट प्राप्त होगी। इसके लिए अभ्यर्थी यहां (itdc.co.in) पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

डीआरडीओ में 150 पदों पर वैकेंसी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने युवाओं के लिए 150 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें तकनीकी, वैज्ञानिक और प्रशासनिक श्रेणियों के पद शामिल हैं। आवेदन के लिए B.Tech, M.Sc, या डिप्लोमा जैसी तकनीकी योग्यताएं जरूरी हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार यहां (drdo.gov.in) आवेदन सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

यूकेएसएसएससी में 69 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में 69 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। पदों में क्लर्क, सहायक, स्टेनो और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विकल्प शामिल हैं। योग्यता 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक है, पद के अनुसार अलग-अलग। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। राज्य के निवासियों को प्राथमिकता दी जा सकती है। आवेदन लिंक इस ये रहा sssc.uk.gov.in।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jobs - फोटो : freepik

सीसीआईएलटीडी में 14 पदों पर भर्ती

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCILTD) ने कुल 14 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसमें इंजीनियरिंग, सुपरवाइजर, और तकनीकी विशेषज्ञ पद शामिल हैं। आवेदन के लिए B.E./B.Tech या डिप्लोमा की डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है। यह भर्तियां संविदा और स्थायी दोनों प्रकार की हो सकती हैं, पद के अनुसार। उम्मीदवार यहां (cciltd.in) आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें