TNPSC Recruitment 2019 : तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि पुरातत्व अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2019 है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
विज्ञापन
2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि : 28 नवंबर 2019 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 27 दिसंबर 2019
बैंक के माध्यम से शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 30 दिसंबर 2019
विज्ञापन
3 of 5
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष मांगी है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
वेतनमान -
नौकरी के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये का वेतन मिलेगा।
4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार www.tnpscexams.net की आधिकारिक वेबसाइट जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। दिए गए दिशा -निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2019 तक पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा पर आधारित होगा।