उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियरों (ट्रेनी, इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 28 है। निर्धारित पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2016 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
2 of 4
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री जरूरी
शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक या समकक्ष होने के साथ देवनागिरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना अनिवार्य है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर सफल उम्मीदवारों को 15,600-39,100 रुपये तथा 5,400 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
3 of 4
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापित सभी पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर उत्तर प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के द्वारा या बैंक चालान के जरिये स्टेट बैंक की किसी भी शाखा से किया जा सकता है।
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। सफल उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख 03 मार्च, 2016 है, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 03 अप्रैल, 2016 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट www.uppcl.org पर लॉगऑन करें।