फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी 40 हजार सैलरी

Mon, 01 Jul 2019 09:51 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली सरकार आपको सरकारी नौकरी का मौका दे रही है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। सैलरी भी करीब 40 हजार मिलेगी। दरअसल. शिक्षा निदेशालय , दिल्ली सरकार ने रिसोर्स पर्सन के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गये हैं। जो उम्मीदवार दिल्ली में नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आज ही इन पदों पर आवेदन करें। आपको बता दें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी होगी। आप सीधे आवेदन करने के लिए इस खबर की भी मदद ले सकते हैं। आगे आवेदन की सीधी लिंक दी गई है। इससे आप बेहद आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। नौकारी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
विज्ञापन

2 of 6
पदों का विवरण :
पद का नाम :                  पदों की संख्या

रिसोर्स पर्सन (CWSN)                     45

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथिः 01 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 10 जुलाई, 2019
विज्ञापन

3 of 6
शैक्षिक योग्यता :
  • उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से बी.एड (विशेष शिक्षा) के साथ स्नातक हो, या विशेष शिक्षा में डिप्लोमा व अन्य डिग्री / डिप्लोमा।  शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिया गया नोटिफिकेशन देखें।

4 of 6
आयु सीमा :
पुरूष उम्मीदवारों के लिए आयु 30 वर्ष और महिला के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क : 
आवेदकों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे पढ़ें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा कर लें। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किये जाएंगे।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें