Govt Jobs: विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के अवसर घोषित किए गए हैं। इन भर्तियों में बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL), नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NABFID), और केंद्रीय जल आयोग (CWC) जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं।
इन संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें सहायक विकास अधिकारी, मैनेजर, इंजीनियर, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पद शामिल हैं।