फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसएनएल भर्ती 2021 : मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 90000 रुपये तक

Wed, 10 Mar 2021 05:00 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
FSNL Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) द्वारा मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 6 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग/ एमबीए/ पीजी डिप्लोमा/ सीए/ आईसीएमए/ एलएलबी की डिग्री धारक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार्य किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित आवेदकों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर रखा जाएगा। इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। वहीं आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक आखिरी स्लाइड में दी गई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
FSNL Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण- 
 

जूनियर मैनेजर (ऑपरेशन) 08 पद
कनिष्ठ मैनेजर (रखरखाव) 06 पद
जूनियर मैनेजर (वित्त और लेखा) 06 पद
कनिष्ठ मैनेजर (सामग्री प्रबंधन) 03 पद
जूनियर मैनेजर/ असिस्टेंट मैनेजर/ असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कार्मिक और प्रशासन) 03 पद
कुल पद 26
विज्ञापन

3 of 5
FSNL Recruitment 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 6 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 20 मार्च, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है। 

4 of 5
FSNL Recruitment 2021 - फोटो : istock

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - 31 दिसंबर, 2020 को अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष से अधिक और 53 वर्ष से कम होनी चाहिए।   
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।  
  • वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 40,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

आधिकारिक वेबसाइट - http://www.fsnl.nic.in/

आधिकारिक अधिसूचना - http://www.fsnl.nic.in/pdf/Advt_Cont_2021_1_E.pdf

आवेदन पत्र जमा करने का पता - Dy.General Manager (P&A)/Law, Ferro Scrap Nigam Limited, Post Box No. 37, FSNL Bhawan, Equipment Chowk, Central Avenue, Bhilai – 490001, Dist: Durg (Chhattisgarh), latest by 20.02.2021

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 Live Updates: इन 10395 पदों पर भर्तियां, न्यूनतम योग्यता 8वीं पास 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें