फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बैंक में निकली हैं 60 पदों के लिए भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Fri, 11 Dec 2020 05:55 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
अगर आप बैंक में नौकरी खोज रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। इंडिया एक्जिम बैंक और एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 60 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 31 दिसंबर तक हर हाल में आवेदन कर लें।

 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
19 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 19 दिसंबर से होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। एक्जिम बैंक आयातकों और निर्यातकों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।  
इसे भी पढ़ें-Bihar Police Constable Recruitment 2020: 8 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए जल्द करें

 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
पदों का विवरण
मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकली 60 रिक्तियों में से 27 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। जबकि,  एससी के लिए 8, एसटी के लिए 4, ओबीसी के लिए 16 और ईडब्सूएस के लिए 5 हैं।  इन नौकरियों के लिए  यूआर / ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 वर्ष मांगी गई है। 
इसे भी पढ़ें-खुशखबरी : पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं

 
विज्ञापन

4 of 4
jobs shimla
जबकि, एससी / एसटी अभ्यर्थियों की आयु सीमा 30 वर्ष मांगी गई है।  ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) की आयु सीमा  28 वर्ष मांगी गई है।  आपको बता दें कि इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि 19 दिसंबर है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें