EIL Recruitment 2020 – इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि कार्यकारी ग्रेड- I, कार्यकारी ग्रेड- II और कार्यकारी ग्रेड-III के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। याद दिला दें कि उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2020 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। पदों पर नियुक्ति के लिए चयन साक्षात्कार माध्यम से किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।