फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भर्ती : इस बड़े संस्थान में निकली बड़ी भर्ती, कई पदों के लिए शुरू हुए आवेदन

Sun, 25 Apr 2021 09:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ईस्टर्न कोल लिमिटेड (Eastern Coal Limited, ECL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकली है।
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरियां : सीधी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए ही है। ईस्टर्न कोल लिमिटेड (Eastern Coal Limited, ECL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकली है। इस अधिसूचना के अनुसार, सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, मेडिकल स्पेशलिस्ट E3, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल के पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ईस्टर्न कोल लिमिटेड यानी ईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
दो लाख रुपये तक मिलेगा वेतन 
इस वैकेंसी के तहत, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 70,000 से लेकर 2,00,000 रुपये और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल के पद पर 60,000 से लेकर 1,80,000 रुपये तक के वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ईसीएल की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है इसलिए एप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी। इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 अप्रैल, 2021 तक का समय दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह जल्द आधिकारिक वेबसाइट easterncoal.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

4 of 5
डॉक्टर इलाज करते हुए (फाइल फोटो ) - फोटो : पीटीआई
इन पदों पर होंगी भर्तियां 
ईसीएल  की भर्ती अधिसूचना के अनुसार, सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट ई 4, मेडिकल स्पेशलिस्ट के 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 51 जबकि सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल ई 3 के दो पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती विवरण की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
योग्यता और आयु सीमा
अधिसूचना के अनुसार, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री और अभ्यर्थियों को तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा सीनियर मेडिकल ऑफिसर डेंटल ई 3 के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए और अभ्यर्थियों को एक साल का अनुभव होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें