फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसआरवीएस भर्ती 2021 : इस विभाग के 138 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Sat, 13 Mar 2021 05:22 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
DIGITAL SHIKSHA ROJGAR VIKAS SANSTHAN - फोटो : DSRVS

डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (डीएसआरवीएस) ने ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के 138 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्नातक डिग्री धारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
DSRVS

पदों का विवरण- 

  • कुल पद -  138 पद
  • पद - ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर
विज्ञापन

3 of 5
DSRVS

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 10 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 15 अप्रैल, 2021 

आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 500 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किया गया शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा।

4 of 5
DSRVS

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - 1 अगस्त, 2021 को  सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में क्रमश: 05 और 03 वर्ष की छूट दी गई है। 
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकता है।
  • चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी आदि से संबंधित 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DSRVS

आधिकारिक वेबसाइट - https://www.dsrvs.com/ 

आधिकारिक अधिसूचना - https://www.dsrvs.com/recruit/uploads/advt/3.pdf

यह भी पढ़ें -  Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 2000 से भी ज्यादा पदों पर हो रही है भर्तियां, 8वीं पास भी कर सकते हैं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें