DMRC Admit Card 2019-20 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आयोजित कि जा रही हैं। उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि कुल 1492 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी, 2020 तक आयोजित की जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी दी गई है।
उम्मीदवारों का चयन इस आधार पर होगा- कार्यकारी कैडर पदों के लिए सीबीटी पेपर-2 ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए सीबीटी पेपर-2 मेडिकल टेस्ट अन्य पदों पर चयन के लिए आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।