फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक

Tue, 04 Feb 2020 10:16 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
SSC CPO, SI in Delhi Police, CAPF, ASI in CISF paper-II 2018 Result : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस, SI, CAPF, ASI CISF पेपर- II 2018 परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने परीक्षा परिणाम को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि परीक्षा में करीब 7251 उम्मीदवारों को सफल चुना गया है। वहीं आयोग द्वारा 35 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मेडिकल परीक्षा में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक और मेडिकल टेस्ट कि तिथि कि घोषणा जल्द ही आयाेग द्वारा कर दी जाएगी। 

पेपर II परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2019 को किया गया था। जिनमें से परीक्षा में कुल 4783 अभ्यर्थियाें में से करीब 4541 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CPO, दिल्ली पुलिस में SI, CAPF, CISF पेपर- II 2018 के परिणाम में ASI ऐसे करें चेक -

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए गए परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 4 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षा परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें-  Sarkari Naukri 2020 LIVE: रेलवे, लोक सेवा आयोग, डीएमआरसी समेत कई बड़े विभागों में नाैकरी पाने का मौका


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें