फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airport Jobs: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए एयरपोर्ट में नौकरी का मौका! 1400+ पदों पर होगी भर्ती, जानें वेतन

Fri, 11 Jul 2025 12:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Airport Jobs 2025: अगर आप एयरपोर्ट पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। IGI एविएशन सर्विसेज ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ और लोडर के 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
IGI Recruitment: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर जैसे 1400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार igiaviationdelhi.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1446 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 1017 पद आरक्षित हैं, जबकि लोडर (केवल पुरुष) के लिए 429 पद तय किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
DSSSB Librarian Eligibility - फोटो : Amar Ujala Graphics

कौन कर सकता है आवेदन

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इससे अधिक योग्यता रखने वाले, जैसे ग्रेजुएट्स या डिप्लोमा होल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
वहीं लोडर पद के लिए मैट्रिक (10वीं पास) या समकक्ष योग्यता जरूरी है और इस पद पर केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। यदि कोई अभ्यर्थी दोनों पदों के लिए योग्य है, तो वह दोनों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन परीक्षा शुल्क दोनों के लिए अलग-अलग देना होगा।

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं लोडर पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष तक मान्य है।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

फ्रेशर्स को भी मौका 

इन पदों पर फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। ग्राउंड स्टाफ पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अगर आईटीआई सर्टिफिकेट है तो भी वे आवेदन के पात्र हैं। अच्छी बात यह है कि किसी प्रकार का विमानन/एयरलाइन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik

पद के अनुसार वेतन

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलने की संभावना है। वहीं लोडर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिल सकता है। यह सैलरी पोस्टिंग लोकेशन और कार्य अनुभव के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
DSSSB Librarian Selection Process - फोटो : Amar Ujala Graphics

परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कंपनी के कार्यालय में बुलाया जाएगा। इसके लिए अलग से कॉल लेटर जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि लोडर पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा, केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें