फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Constable: 10वीं पास के लिए अर्धसैनिक बल में 1161 पदों पर भर्ती, सैलरी 69100 तक; आवेदन की अंतिम तिथि कल

Wed, 02 Apr 2025 08:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2024 के माध्यम से कांस्टेबल के 1,161 पदों को भरेगा। इस भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द होने वाली है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
सीआईएसएफ (CISF) - फोटो : एएनआई
CISF Constable Recruitment 2025: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है, साथ ही अर्धसैनिक बल में नौकरी करने का आपका सपना है, तो सीआईएसएफ में आपके लिए शानदार अवसर है। दरअसल, सीआईएसएफ कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के 1,161 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है। अगर आप इच्छुक हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है।
विज्ञापन

2 of 6
सीआईएसएफ (CISF) - फोटो : एएनआई
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कल, यानी 3 अप्रैल, 2025 को कांस्टेबल पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार कांस्टेबल/ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in. पर जाकर 3 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सीआईएसएफ (CISF) - फोटो : एएनआई

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2002 से 1 अगस्त 2007 के बीच होना चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

4 of 6
सीआईएसएफ (CISF) - फोटो : एएनआई

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
सीआईएसएफ (CISF) - फोटो : एएनआई

CISF Constable Recruitment 2024: कैसे होगा चयन

इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST), ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर कल रात्रि 11.59 बजे से पहले जमा करना होगा। आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास अवश्य रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें