फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में कई पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदकों के लिए खुशखबरी...अप्लाई किया है तो जरूर पढ़ें

Wed, 25 Jul 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
सुरक्षाबल
भारतीय सेना में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्लिक करके यहां पढ़ें और तैयारी में जुट जाएं, सुनहरा मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
indian army
पंजाब और हरियाणा में अगस्त महीने में भारतीय सेना में भर्ती के लिए खुली रैली आयोजित की जा रही है। पंजाब में सेना भर्ती कार्यालय, पटियाला की ओर से पटियाला मिल्ट्री स्टेशन के खुले मैदान में 1 से 13 अगस्त तक रैली आयोजित की जा रही है। इसमें पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के युवक हिस्सा लेंगे। हरियाणा में रोहतक के राजीव गांधी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 13 अगस्त तक रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक की ओर से आयोजित इस रैली में झज्जर, रोहतक, पानीपत व सोनीपत जिले के युवाओं को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय सेना
पंजाब में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल ( एसकेटी) और सिपाही ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी। हरियाणा में भर्ती के माध्यम से सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हरियाणा में भर्ती चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा का आयोजन हिसार मिलिट्री स्टेशन में 28 अक्टूबर को किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

4 of 8
भारतीय सेना
उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र लेजर प्रिंटर पर निकलवाकर अपने दस्तावेजों की तस्दीक शुदा दो-दो कापियों व 20 फोटो सहित रिहायश, जाति, धर्म, आचरण, कुंवारा, पूर्व सैनिकों के साथ संबंध वाले सर्टिफिकेट लेकर आएंगे। उम्मीदवारों को अपने खाने-पीने के लिए जरूरी वस्तुओं को साथ लेकर आने की सलाह दी गई है। मोबाइल साथ नहीं लाया जा सकेगा। भर्ती बिल्कुल मुफ्त और केवल मेरिट पर ही की जाती है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए किसी को किसी किस्म की रिश्वत न दें। दलालों से सावधान रहें। यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
indian army - फोटो : AMAR UJALA
जिला सैनिक बोर्ड की अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि 8 अगस्त को बहादुरगढ़ व मातनहेल तहसील और 9 अगस्त को झज्जर व बेरी तहसील क्षेत्र के युवा भर्ती में भाग ले सकेंगे। भर्ती में अवसर प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवा की आयु सोल्जर जीडी के लिए एक अक्टूबर 2018 को साढ़े 17 से 21 वर्ष (एक अक्टूबर 1997 से एक अप्रैल 2001 के मध्य जन्मतिथि) आयु और सोल्जर क्लर्क/एसकेटी के लिए साढ़े 17 से 23 वर्ष (एक अक्टूबर 1995 से एक अप्रैल 2001 के मध्य जन्मतिथि) आयु होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
indian army
सोल्जर जीडी के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 45 फीसद अंकों के साथ (सभी विषयों में कम से कम 33 फीसद अंक अवश्य) दसवीं कक्षा उतीर्ण, ग्रेड सिस्टम में विषयवार डी ग्रेड न्यूनतम, ओवर ऑल न्यूनतम सी-2 ग्रेड या 4.75 अंक होने चाहिए। वहीं गोरखा उम्मीदवारों के लिए दसवीं कक्षा उतीर्ण की अनिवार्यता रखी गई है। सोल्जर क्लर्क/एसकेटी के लिए बारहवीं कक्षा में 60 फीसद व किसी भी विषय में 50 फीसद से कम अंक नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
भारतीय सेना
पंजाब में भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0175- 2300013 पर संपर्क किया जा सकता है। हरियाणा में सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के दूरभाष 01262-268568 पर संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि पिछले कुछ समय से सेना की खुली भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। इसको खत्म करने के लिए नियमों में जहां कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं, वहीं भर्ती मुख्यालयों को अपने स्तर पर नए कदम लागू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय सेना - फोटो : SELF
इन निर्देशों पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं जम्मू स्थित सेना के भर्ती कार्यालयों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में अब खुली भर्ती में भाग लेने वाले फिजिकल टेस्ट से पहले युवाओं की कलाई पर पट्टा बांधा जाएगा। जैसे ही अभ्यर्थी का फिजिकल फिटनेस टेस्ट शुरू होगा, यह पट्टा उसकी कलाई पर बांध दिया जाएगा। युवाओं के लिए इसे उतारना आसान नहीं होगा। सेना भर्तियों में ‘परफॉर्मेंस एनहांसिंग ड्रग’ लेने के बाद फिजिकल टेस्ट देने की शिकायतें भी पाई गई हैं। लिहाजा अब फिजिकल टेस्ट में दौड़ के बाद अभ्यर्थियों की डोपिंग जांच भी कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें