युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। 10वीं और 12वीं पास हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं, बस दो दिन हैं आपके पास। वहीं इस बार आर्मी में नौकरी कई नई शर्तों के साथ मिलेगी। पूरी नहीं की तो भूल जाना जॉब।
विज्ञापन
2 of 9
भारतीय सेना
1 से 13 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के युवक हिस्सा ले सकते हैं। सेना भर्ती निदेशक कर्नल अनिल एम वर्गीस ने बताया कि 15 जुलाई तक नौजवान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.joinindianarmy.nic.in पर करा सकते हैं। कर्नल अनिल ने बताया कि इस बार सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल ( एसकेटी) और सिपाही ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 9
भारतीय सेना
पटियाला-संगरूर रोड स्थित फ्लाइंग क्लब पटियाला के सामने पटियाला मिल्ट्री स्टेशन के खुले मैदान में इस रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र लेजर प्रिंटर पर निकलवाकर अपने दस्तावेजों की तस्दीक शुदा दो-दो कापियों व 20 फोटो सहित रिहायश, जाति, धर्म, आचरण, कुँआरा, पूर्व सैनिकों के साथ संबंध वाले सर्टिफिकेट रैली वाली जगह पर लेकर आएंगे। उम्मीदवारों को अपने खाने-पीने के लिए जरूरी वस्तुओं को साथ लेकर आने की सलाह दी गई है।
4 of 9
भारतीय सेना
- फोटो : SELF
मोबाइल साथ नहीं लाया जा सकेगा। भर्ती बिल्कुल मुफ्त और केवल मेरिट पर ही की जाती है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए किसी को किसी किस्म की रिश्वत न दें। दलालों से सावधान रहें। यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होगी और इस का नतीजा आर्मी की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0175- 2300013 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
Indian Army
पिछले कुछ समय से सेना की खुली भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। इसको खत्म करने के लिए नियमों में जहां कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं, वहीं भर्ती मुख्यालयों को अपने स्तर पर नए कदम लागू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इन निर्देशों पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं जम्मू स्थित सेना के भर्ती कार्यालयों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में अब खुली भर्ती में भाग लेने वाले फिजिकल टेस्ट से पहले युवाओं की कलाई पर पट्टा बांधा जाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
क्षेत्रीय सेना भर्ती मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जैसे ही अभ्यर्थी का फिजिकल फिटनेस टेस्ट शुरू होगा, यह पट्टा उसकी कलाई पर बांध दिया जाएगा। युवाओं के लिए इसे उतारना आसान नहीं होगा। दरअसल, सेना भर्ती में कुछ युवकों द्वारा आवेदक के स्थान पर फिजिकल टेस्ट देने के मामले पकड़े गए हैं। ऐसी गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए ही अभ्यर्थी के हाथ में यह पट्टा बांधा जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
7 of 9
सुरक्षाबल
दौड़ के बाद अभ्यर्थियों का डोपिंग टेस्ट भी होगा
सेना भर्तियों में ‘परफॉर्मेंस एनहांसिंग ड्रग’ लेने के बाद फिजिकल टेस्ट देने की शिकायतें भी पाई गई हैं। लिहाजा अब फिजिकल टेस्ट में दौड़ के बाद अभ्यर्थियों की डोपिंग जांच भी कराई जाएगी।
8 of 9
भारतीय सेना
जमा कराना होगा रिलेशनशिप सर्टिफिकेट
सेना भर्ती में सर्विसमैन, एक्स-सर्विसमैन, शहीद के बच्चों या गोद लिए बच्चों को फिजिकल टेस्ट में हाइट, चेस्ट एवं वेट कैटेगरी में छूट दी जाती है। अब यह लाभ संबंधित अभ्यर्थी को तभी मिलेगा, जब वे भर्ती में सेना के रिकॉर्ड ऑफिसर से जारी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट प्रस्तुत करेंगे।
180 या इससे ज्यादा दिन बीते तो दोबारा मेडिकल
भर्ती में अभ्यर्थी के मेडिकल और उसकी फाइनल चयन प्रक्रिया पूरी होने के बीच यदि 180 या इससे ज्यादा दिन बीत जाते हैं तो अभ्यर्थी का दोबारा मेडिकल होगा। यदि दोबारा टेस्ट में वह अनफिट पाया गया तो उसका चयन नहीं होगा।