फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पदों पर भर्ती का एक नियम बदला गया, अब नई शर्त के साथ मिलेगी विशेष छूट...फायदा उठाएं

Wed, 11 Jul 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पदों पर भर्ती का एक नियम बदल दिया गया है। निर्देशों के तहत अब एक नई शर्त के साथ विशेष छूट मिलेगी। पुलिस अफसर बनना चाहते हैं तो फायदा उठाएं। अगर आपने इस नए नियम पर अमल किया तो नौकरी मिलने में आसानी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
दरअसल, हरियाणा के स्कूलों में अब नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की तर्ज पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) शुरू किया जाएगा। इसे ज्वॉइन करने वाले छात्रों को पुलिस भर्ती में विशेष छूट मिलेगी। हरियाणा सरकार ने इस संदर्भ में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार, सरकार का मकसद प्रदेश के युवाओं को सामाजिक व्यवस्था के प्रति जवाबदेह बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था से परिचित कराने का है। हाल ही में इजराइल दौरे के दौरान देखा था कि प्रत्येक युवा के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य है, ताकि वह अपने राष्ट्र के हितों के प्रति सजग हो और जरूरत पड़ने पर योगदान दे सकें।

4 of 5
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस प्रस्ताव पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा हुई तो उन्होंने केरल में एक दशक से चल रही छात्र पुलिस कैडेट को अपनाने की सलाह दी। 21 जुलाई को गुरुग्राम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 6000 स्कूली छात्र इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के प्रति अपने दायित्व की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
छात्र पुलिस कैडेट अभियान के तहत पुलिस विभाग आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को गृह विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर न केवल व्यवस्था से परिचित कराएंगे, बल्कि अलग-अलग परिस्थितियों में वह क्या कदम उठाएं, इसका भी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें