फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में 7000 पदों पर बंपर भर्ती, अब 10 नए नियमों के साथ होगी परीक्षा, कई झटका देंगे

Sun, 22 Apr 2018 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में 7000 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। वहीं इससे पहले भर्ती के कई नियमों में बदलाव किया गया है, जिनके साथ ही आवेदन करना होगा।

 
विज्ञापन

2 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 7110 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को दोबारा विज्ञापित किया गया है। भर्ती नियम बदलने से पहले इन पदों के लिए आवेदन मांगे जा चुके थे, जिन्हें सरकार ने रद्द कर दिया था। 7110 पदों में पुरुष सिपाही के 5000 पद, महिला सिपाही के 1147 पद और हरियाणा राज्य भारतीय रिजर्व बटालियन में पुरुष सिपाही के लिए 500 पद और सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 400 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : amar ujala
इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (महिला) के 63 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती बिना साक्षात्कार के होगी। 28 अप्रैल से 28 मई तक रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 30 मई तक फीस जमा कर सकते हैं। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उतीर्ण होनी चाहिए और आवेदक को हिन्दी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।

4 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
पुरुष सिपाही (सामान्य डयूटी) के तहत सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होगी। सामान्य श्रेणी के पुरुष सिपाही के उम्मीदवारों की छाती 83 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) से 87 सेंटीमीटर (फुलाकर) होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 156 सेंटीमीटर होना जरूरी है। पुरुष व महिला सिपाही उम्मीदवारों  की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती से संबधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : amar ujala
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में पुलिस भर्ती के नए नियमों को मंजूरी दी गई है। नए नियमों के तहत, अब पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनने के लिए लंबा कद और चौड़ा सीना रखना होगा। हरियाणा पुलिस में न्यूनतम तीन वर्ष की निरंतर सेवा वाले सभी विभागीय उम्मीदवारों को उप-निरीक्षक के रैंक में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

7 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : amar ujala
उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती के लिए न्यूनतम शारीरिक भौतिक मानकों में उपयुक्त छूट पुलिस महानिदेशक द्वारा लिखित में कारण दर्ज करने के बाद केवल तभी प्रदान की जाएगी, यदि आवेदन खेल कोटा वर्ग के तहत भर्तीं हेतु किया गया है। न्यूनतम तीन वर्ष की निरंतर सेवा वाले सभी विभागीय उम्मीदवारों के लिए उप-निरीक्षक के रैंक में भर्ती हेतु ऊपरी आयु सीमा सामान्य श्रेणी उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष, जबकि पिछड़े वर्गों तथा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष होगी।

8 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, अब हवलदार और सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती के दौरान आवेदकों की साक्षात्कार के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी होगी। पहले लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं था। कैबिनेट बैठक में हवलदार और सब इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती के मामले में अतिरिक्त योग्यता (10 प्रतिशत वेटेज) और विविध (10 प्रतिशत वेटेज) को शामिल करने और साक्षात्कार समाप्त करने के लिए पंजाब पुलिस नियमों 1934 के नियम 12.16 में संशोधन करने के गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

9 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
संशोधन के अनुसार, हवलदार रैंक की सभी रिक्तियों को और सब इंस्पेक्टर के रैंक में कुल पदों में से 50 प्रतिशत (अस्थायी और स्थायी दोनों) पदों को सीधी भर्ती द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएंगे। सीधी भर्ती से भरी जाने वाली रिक्तियों में से तीन प्रतिशत रिक्तियों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों से भरा जाएगा। आयोग अपनी सहायता के लिए समय-समय पर एक या एक से अधिक तकनीकी विशेषज्ञों का सह चुनाव कर सकता है।

10 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
नियम के तहत, ये तकनीकी विशेषज्ञ सहायक या सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर, विषय विशेषज्ञों के पद से नीचे के नहीं होंगे। जब भी सीधी भर्ती के लिए पर्याप्त संख्या में रिक्तियां होंगी, पुलिस महानिदेशक, राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेजेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज या लंबित है और अगर उसके विरुद्ध आरोप तय किए गए हैं तो उसे आवेदन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

11 of 12
कॉलेज एडमिशन
भर्ती के लिए अब नॉलेज टेस्ट का 80 प्रतिशत वेटेज होगा। यानी उम्मीदवारों को 80 अंकों का नॉलेज टेस्ट देना होगा, जिसमें विषय निष्ठ और बहु विकल्प वाले प्रश्न शामिल होंगे। नॉलेज टेस्ट विषयनिष्ठ प्रकार का होगा जिसमें 100 बहु विकल्प वाले प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक के 0.80 अंक होंगे और 90 मिनट की अवधि होगी। प्रत्येक सही उत्तर में 0.8 अंक मिलेगा, गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यह सभी उम्मीदवारों के लिए एक साथ आयोजित होगी।
विज्ञापन

12 of 12
कॉलेज एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा के पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, वर्तमान मामलों, सामान्य तर्क, मानसिक योग्यता, संख्यात्मक क्षमता, कृषि, पशुपालन, अन्य संबंधित क्षेत्रों/ ट्रेड पर सवाल शामिल होंगे। कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान से संबंधित कम से कम 10 प्रश्न होंगे। प्रश्न का स्तर कांस्टेबल पद के लिए हरियाणा के स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10 जमा दो परीक्षा और सब इंस्पेक्टर के पद के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त शिक्षित व्यक्ति की अनुमानित योग्यता जैसा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें